Sevayojan Portal 2024 में रोजगार के लिए सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन करें @sewayojan.up.nic.in

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं की मदद करने के लिए एक नई पहल की है – Sevayojan Portal 2024, जिसे Rojgar Sangam पोर्टल के रूप में भी जाना जाता है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के नागरिक अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसरों की खोज कर सकते हैं। यहां उन्हें विभिन्न नौकरी अधिसूचनाएं दिखाई जाती हैं, और वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से, उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही रोजगार के अवसर की तलाश कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। यह एक सरल और सुविधाजनक तरीका है जिससे बेरोजगार युवा अपने कैरियर को आगे बढ़ा सकते हैं।

पोर्टल का नामSewayojan Portal
शुरू किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यनिजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sewayojan.up.nic.in/

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है राज्य के बेरोजगार युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यहां रोजगार की कमी होती है। सरकार के पास सभी को रोजगार प्रदान करने का संभावनाओं की सीमा है, इसलिए बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार नियमित उपाय कर रही है। सेवायोजन पोर्टल इसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को सहायता प्राप्त होती है और उन्हें नवीनतम रोजगार अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस पोर्टल के माध्यम से रोजगार भर्ती के नए अपडेट युवाओं को ऑनलाइन दिए जाते हैं।

सेवायोजन पोर्टल (Sevayojan Portal)के लाभ एवं विशेषताएं:

  1. रोजगार मेला की जानकारी: सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे उत्तर प्रदेश में होने वाले सभी रोजगार मेला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. ऑनलाइन आवेदन: सेवायोजन पोर्टल पर सरकारी जॉब और प्राइवेट जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. मोबाइल से पंजीकरण: इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोबाइल से भी आसानी से पंजीयन किया जा सकता है।
  4. नए जॉब की सूचना: पंजीकृत मोबाइल नंबर आपको नई जॉब की सूचनाओं मिलती रहेगी।
  5. रोजगार की आसान प्राप्ति: इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
  6. ऑनलाइन पंजीकरण: Sewayojan Portal के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है।
  7. मासिक रोजगार के अवसर: राज्य के सभी बेरोजगार युवाओं को यह पोर्टल हर महीने रोजगार पाने के अवसर प्रदान करता है।
  8. शिकायत दर्ज करने का अवसर: इस पोर्टल पर रोजगार से संबंधित कोई भी सवाल या शिकायत हो तो ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

सेवायोजन पोर्टल (Sevayojan Portal) के लिए पात्रता:

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  4. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 43 वर्ष के बीच हो सकती है।
  5. शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए 18 से 45 वर्ष के बीच आयु सीमा हो सकती है।

सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें:

  1. सबसे पहले आपको सेवायोजन या रोजगार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “New Account” में “Job Seeker” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको सभी मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद, आपको दिया गया Captcha कोड भरकर “Verify Aadhar No.” पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड भेजा जाएगा, जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  6. OTP को दर्ज करने के बाद, आपको “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  7. अब आप अपनी पसंद के अनुसार जॉब अलर्ट सेट कर सकते हैं। इसके बाद आपको नए पदों के लिए सूचनाएं मिलती रहेंगी।

सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें:

  1. सबसे पहले आप Sevayojan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. “Jobseeker” का चयन करें।
  4. अब आपको अपना User Id और Password दर्ज करना होगा।
  5. दिए गए Captcha कोड को भरें और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इस प्रकार आप सेवायोजन पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकते हैं।

सेवायोजन पोर्टल (Sevayojan Portal) पर जॉब कैसे सर्च करें:

  1. सबसे पहले आपको सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Private Jobs/Government Jobs” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां आप नौकरियों को सर्च कर सकते हैं।
  4. नौकरी के लिए आप उपलब्ध विभिन्न विकल्पों में से चुन सकते हैं, जैसे आउटसोर्स नौकरियां, प्राइवेट नौकरियां, सरकारी नौकरियां, रोजगार मेला नौकरियां, आदि।
  5. नौकरी के लिए आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करके “Search” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  6. अब आपको उस नौकरी की सूची मिलेगी जिसे आपने सर्च किया है। जिस पर आप क्लिक कर उस जॉब से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और उसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Leave a Comment